फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर इन लोगों को मिलेगा कोर्ट का समन , जनिए कहां...

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
देश में संभवत: यह पहली बार होने जा रहा है कि कोर्ट के समन अब व्हाट्सएप और ई-मेल पर भेजे जाएंगे। यह अनूठी पहल राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रारंभ होने जा रही है।
विज्ञापन



दरअसल राजस्थान में प्रतिदिन 18 हजार से ज्यादा समन यहां की अदालतों में चल रहे 11 लाख से अधिक केसों में जारी होते है। इनमें 28 फीसदी से ज्यादा समन सरकारी कर्मचारियों के लिए होते है। इसमें मेडिकल ज्यूरिस्ट से लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी सम्मलित होते है।

उम्मीद की जा रही है नई प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद तारीख पेशी में देरी नहीं होगी और सरकारी पैसे की भी बचत होगी।
विज्ञापन

आसानी से भेजे जा सकेंगे समन

गुलाबचंद कटारिया।
इसके लिए केस डायरी में सरकारी कार्मिकों के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी जोड़ी जा रही है। इसके बाद समन या वारंट ऐसे ही तामील कराएं जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कोर्ट का समन जारी होने के बाद पुलिस कर्मचारी इसे थाने में लेकर जाएगा। फिर इसे स्केन कराकर सबंधित लोगों को एक साथ भेजा जा सकेगा। वही इस प्रक्रिया में  सबं​धित मजिस्ट्रेट के ​डिजीटल हस्ताक्षर की भी प्रक्रिया को सम्मलित किया जा सकता है। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की सहमति के बाद जल्द ही यह प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें