फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नंबर के निकम्मे हैं सारे के सारे अधिकारी - हाईकोर्ट

Fri, 22 Sep 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
क्राइम का बढ़ता ग्राफ सूर्यनगरी जोधपुर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी के चलते आज राजस्थान हाइकोर्ट ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य के गृह सचिव सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को तलब किया था। लेकिन प्रमुख गृह सचिव के कोर्ट में नहीं पहुंचने पर अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सारे अधिकारी एक नंबर के निकम्मे हैं।
विज्ञापन



कोर्ट का कहना था कि सरकार ने जोधपुर को राजस्थान से बाहर मान रखा है क्या? मामले में न्यायधीश गोविंद माथुर की खण्डपीठ ने कहा कि शनिवार को राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव व डीजीपी को अब कोर्ट में आना होगा। यदि वे नहीं आते है उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

बुलंद है बदमाशों के हौंसले

crime
गौरतलब है कि 17 सितंबर को जोधपुर के पॉश मार्केट में व्यापारी वासुदेव इसरानी की रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी गई थी। इससे पूर्व भी बीते कई माह में रंगदारी वसूलने के लिए शहर के लोगों को धमकाया गया है। साथ ही कई बार हुई हवाई फायरिंग ने भी लोगों में दहश्त का माहौल पैदा कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें