फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का पिता बोला- बेटी पर हाथ डालने वाले बाबा के और भी हैं कई कारनामे

Fri, 22 Sep 2017 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फलाहारी महाराज
विज्ञापन
राम रहीम और आसाराम के बाद बाबा कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज का नाम भी यौन शोषण के मामले में जुड़ गया है। 21 वर्षीय लॉ-इंटर्न पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा है कि बाबा ने इससे पहले भी कई कारनामे किए हैं।
विज्ञापन



राजस्थान के अलवर से सबंध रखने वाले फलाहारी महाराज को पुलिस कभी भी हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर सकती है। फिलहाल बाबा अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती है। इस बीच पीड़िता के पिता अलवर पहुंच गए। उन्होंने कहा है कि बाबा पर कई और खुलासे जल्दी होंगे।

पीड़िता के पिता का कहना था कि बिलासपुर व अन्य कई स्थानों की लड़कियों के साथ भी बाबा ने छेड़छाड़ की है। बाबा पर बिलासपुर की एक छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता भी पहुंची अलवर, पुलिस ले गई आश्रम में

पूछताछ के लिए पहुंची आरोप लगाने वाली पीड़िता - फोटो : amar ujala
पीड़िता अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को अलवर पहुंची। जहां पुलिस पीड़िता को मधुसूदन आश्रम लेकर गई और उससे जगह की तस्दीक कराई गई। वहीं अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाबा पूर्ण रुप से स्वस्थ है ओर आज उनसे पूछताछ की जा सकती है।

इधर, बाबा पर लटक रही गिरफ्तारी तलवार को देखते हुए उनके भक्तों में काफी गुस्सा है। बाबा के काला कुंआ स्थित आश्रम और अस्पताल के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जबकि बिलासपुर से अलवर आयी पीड़िता को भी पु​सिल ने अपनी सुरक्षा में रखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें