RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने 10 और आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों में एक युवती और एक डमी कैंडिडेट भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने कोर्ट से दोबारा रिमांड देने का आग्रह किया था लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पेपर लीक मामले में अबतक 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उदयपुर के सुखेर थाने में दर्ज केस में दस आरोपी हैं, इनमें एक युवती और एक डमी कैंडिडेट शामिल हैं, जिन्हें जेल भेजा। इससे पहले छह युवतियों को जेल भेजा जा चुका है। 41 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
बस में सॉल्व कर रहे थे पेपर
आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का शनिवार को परीक्षा होनी थी। उससे पहले ही पुलिस ने उदयपुर में एक बस में लोगों को परीक्षा पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ा। जिसके बाद सूचना पर आरपीएससी ने जीके की परीक्षा रद्द कर दी।
आरोपियों के पास जो सवाल मिले थे, उनका आरीपएससी के पेपर से मिलान करवाया गया तो सवाल हुबहू मिल गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पेपर लीक को लेकर राजस्थान सरकार घिर गई है। आरपीएससी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।