फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में पहली बार होगी इतनी बड़ी कार्रवाई, ये है कारण

Tue, 10 Oct 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभवतया पहली बार शहर में किसी कब्रिस्तान पर इतनी बड़ी कार्रवाई होगी। जिसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। पुलिस की एक टीम ने भी इस बड़ी कार्रवाई के लिए मार्च किया। 
विज्ञापन


दरअसल जयपुर में जिला प्रशासन, पुलिस, वक्फ बोर्ड और नगर-निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सोमवार शास्त्री नगर कब्रिस्तान क्षेत्र का दौरा कर वहां से अतिक्रमण हटाने के संबंध में मौके पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में योजना तैयार की। टीम के दौरे के दौरान एसटीएफ एवं पुलिस के जवानों के दल ने भी क्षेत्र में मार्च किया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) मोहम्मद अबूबक्र ने बताया कि कब्रिस्तान के अतिक्रमियों को अपना कब्जा छोड़ने के बारे में पूर्व में ही बताया जा चुका है। प्रशासन द्वारा 11 अक्टूबर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके संबंध में मौके पर अधिकारियों की टीम ने आपस में आवश्यक तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए योजना तैयार की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ड्रोन से की जाएगी निगरानी

कब्रिस्तान में मार्च पास्ट के दौरान टीम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए करीब 4 हजार पुलिस बल का जाप्ता तैनात किया जाएगा। साथ ही सम्पूर्ण कार्यवाही की ड्रोन द्वारा निगरानी की जाएगी। कब्रिस्तान क्षेत्र का दौरा करने के बाद पुलिस, प्रशासन, वक्फ बोर्ड व नगर-निगम के अधिकारियों ने शास्त्री नगर थाने में बैठक की और अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवश्यक बिन्दुओं पर बारीकी से चर्चा की।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें