फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले राज्यपाल, जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए

Wed, 19 Jul 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज राज्यपाल ने यहां विश्वविद्यालय में डिग्रियां बांटने के दौरान कहा कि जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए।
विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह आज राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कोटा में स्थित विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 5 छात्रों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज मेक इन इंडिया या विकास जैसे मुद्दों को कारगर बनाने के लिए इंजीनियर एवं उद्यमियों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ कौशल विकास की भी आवश्यकता है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने एक समाचार पढ़ा कि 23 में से 17 छात्राएं फेल हो गई। यदि यह सत्य बात है तो ऐसे टीचरों को डूब मरना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुल 36,698 डिग्रियां बांटी गई। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी छात्र—छात्राओं को बधाई दी। साथ ही, दीक्षांत समारोह में अपनाए जाने वाले भारतीय गणवेश को उच्च शिक्षा मंत्री ने सराहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें