फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप से घिरे कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री की पार्टी में फिर हुई एंट्री

Tue, 09 Jan 2018 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पर से निलंबन हटा लिया है। करीब पांच साल के निलम्बन के बाद उनकी पार्टी में फिर वापसी हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान में पिछली अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके बाबू लाल नागर के दुष्कर्म के आरोपों में घिरने के बाद पार्टी द्वारा लगाया गया निलंबन वापस ले लिया गया है। नागर को पिछले दिनों कोर्ट ने भी दुष्कर्म मामले में बरी कर दिया था।

जानकारी के अनुसार नागर से निलंबन हटाने की वजह राजस्थान में आगामी उपचुनाव माने जा रहे हैं और नागर अजमेर लोकसभा क्षेत्र के ही दूदू विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। आज राजस्थान कांग्रेस के आलाकमान ने नागर से निलंबन हटाते हुए उनका पार्टी में फिर से स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागर के आने से कांग्रेस को मिल सकती है मजबूती

बाबूलाल नागर
दूदू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके बाबूलाल नागर से कांग्रेस द्वारा निलंबन हटाए जाने से पार्टी को ही मजबूती मिलेगी। जानकारों की मानें तो बाबूलाल नागर को दूदू में काफी अच्छा जनसमर्थन मिलता आया है।

दुष्कर्म के आरोपों में घिरने के बावजूद भी दूदू से काफी बड़ी संख्या में लोगों जयपुर कूच करते हुए इस घटना का पुरजोर विरोध किया था और नागर पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। नागर के पार्टी में आ जाने के बाद अब कयास ये भी लगाए जा रहें हैं कि वो अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.रघु शर्मा के समर्थन में वोट मांग सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें