नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' चंद दिनों में बड़े पर्दे पर अपने दर्शकों से रूबरू होने के लिए तैयार है। फिल्म की टीम पूरी टीम जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त है।
फिल्म की पूरी टीम 12 जनवरी को जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों से मिलेगी। यहां सिद्धार्थ और मनोज बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताएंगे और सिर्फ इतना ही नहीं, दोनो कलाकार वहां होने वाले ड्रिल में भी हिस्सा लेंगे।
नीरज पांडे की 'अय्यारी' दो फौजी अधिकारियों के आसपास घूमती है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा सेना अधिकारी के रूप में मनोज बाजपेयी के साथ एक गुरु-शिष्य का बंधन साझा करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अय्यारी की टीम हमारे देश के असली हीरो बीएसएफ जवानों से एक खास मुलाकात करेगी।