फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश बोले-मैं पार्टी नहीं पायलट के साथ, समाज से की एकजुट होने की अपील

Wed, 31 Aug 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सीएम गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच सचिन पायलट के समर्थन में लोग खुलकर सामने आने लगे हैं। खिलाड़ी लाल बैरवा के बाद अब वेद प्रकाश सोलंकी ने भी सचिन पायलट का समर्थन किया है।
विज्ञापन
वेद प्रकाश सोलंकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पायलट गुट मुखर नजर आ रहा है। खिलाड़ी लाल बैरवा के बाद चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी सचिन पायलट का समर्थन किया है। 

विज्ञापन

वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि मैं किसी पार्टी के साथ नहीं, पायलट के साथ हूं। गुर्जर समाज मुट्ठी बंद कर अपनी ताकत का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं है। बता दें कि चाकसू विधायक सोलंकी चाकसू वीरगुर्जर छात्रावास पर स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सच बोलते हैं और सच किसी से छुपता नहीं है। हम अपनी बात बेधड़क रखते हैं।सोलंकी ने गुर्जर समाज से भाजपा और कांग्रेस की राजनीति छोड़कर सचिन पायलट के पक्ष में समाज को एकजुटता रखने की अपील की। 


कोटखावदा रोड स्थित वीरगुर्जर छात्रावास देवनारायण मंदिर परिसर में समाज अध्यक्ष रामसहाय रावत के नेतृत्व में गुर्जर समाज की ओर से पदयात्रा के सामूहिक भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।इसके साथ ही समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यहां मुख्य यात्रा के अलावा भी दिनभर कस्बे से पदयात्राओं के निकलने का दौर देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें