कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उचित स्थान नहीं देने पर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिंघवी आज जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा जितना चाहे स्तर गिरा ले, लेकिन इससे राहुल गांधी को कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल गांधी हर बार डटकर सामने आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर कहा कि यह प्रधानमंत्री का नया जुमला है। उन्होंने केन्द्र सरकार से सवाल किया की इस दिशा में चार सालों में सरकार ने क्या प्रयास किया और सर्वदलीय बैठक में इस पर क्या किया? उन्होंने कहा कि 4 सालों में कुछ नहीं किया है। अब जुमलेबाजी कर देश को भ्रमित कर रहे हैं।