साइकिल रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट
- फोटो : amar ujala
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर इन दिनों चौरतरफा आलोचना झेल रही सत्तारुढ़ केंद्र सरकार पर एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने जमकर निशाना साधा है। राजस्थान कांग्रेस के मुखिया सचिन पायलट भाजपा की हवा निकालने के लिए जयपुर में बैलगाड़ी के बाद अब अजमेर में साइकिल पर जा बैठे।
पायलट ने कहा कि जिस महंगाई की दुहाई देकर सत्ता में भाजपा आई थी उसी महंगाई ने अब आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पायलट ने गुरूवार को अजमेर में साइकिल रैली निकालकर महंगाई का विरोध जताया। इस दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया सचिन पायलट के नेतृत्व में आज अजमेर शहर में निकाली गई साइकिल रैली के जरिए जहां महंगाई का विरोध जताया गया वहीं अप्रत्यक्ष रूप से पायलट ने लोकसभा उपचुनाव का भी बिगुल बजा दिया।