कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से घिरे रामदेव
- फोटो : Amar Ujala
योग गुरू बाबा रामदेव जब कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सवालों से घिर गए, तो उन्होंने वहां से निकलना ही बेहतर समझा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जोधपुर के चौपासनी इलाके में स्थित होटल मरूगढ़ में पतंजलि के उत्पादों को लेकर निजी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शिरकत करने योग गुरू बाबा रामदेव जोधपुर पहुंचे थे। यहां उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव को देखकर काले धन को वापस लेने सहित कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए और नारेबाजी शुरू कर दी।
पहले तो बाबा रामदेव इस माजरे को समझ नहीं पाए और जब उन लोगों के बारे में जानने के लिए वे उनके पास गए, तो हंगामा और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, बाबा रामदेव और भाजपा को लेकर हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए।