फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की मेहरबानी से ट्रेन में सफर कर रहा दूल्हा समय पर पहुंच पाया: राजे

Tue, 20 Jun 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में उद्बोधन करती सीएम राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को राजस्थान की यात्रा पर थे और उन्होंने कई सौगातें दी। कार्यक्रम में जहां सुरेश प्रभु के कामकाज की सीएम वसुंधरा राजे ने जमकर तारीफ की, तो प्रभु ने भी राजे के कामकाज का सराहा।   
विज्ञापन


जयपुर जंक्शन पर आयोजित शिलान्यास—उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में तेजी से विकास हुआ है। बाद में सीएम राजे ने भी प्रभु की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय रेल में ट्विटर के माध्यम से एक नई क्रांति ला दी है। उन्होंने ट्विटर पर मिले मैसेज के आधार पर लोगों को राहत पहुंचाने की कुछ घटनाओं का उल्लेख किया।  

उन्होंने बताया कि बिहार में एक दूल्हे की बारात ट्रेन से जा रही थी, तब रेलमंत्री के एक ट्विट पर दुल्हा बारात लेकर लड़की वालों के घर समय पर पहुंच पाया। भुवनेश्वर में भी एक लड़की का पैर जल जाने की घटना को याद करते हुए सीएम राजे ने कहा कि रेलमंत्री के आदेशों के बाद उस लड़की की जान बच सकी।
विज्ञापन


राजे ने आगे कहा प्रभु ऐसे पहले रेलमंत्री है जो एक ट्वीट से रेलयात्रियों की तकलीफ को दूर करते हैं। वो ट्वीट को रीट्वीट नहीं करते बल्कि उस पर एक्शन लेते है। सीएम राजे ने चुटकी लेते हुए कहा कि 'आप बार—बार राजस्थान आया करें, ताकि प्रदेश को और भी परियोजनाओं का लाभ मिल पाए।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें