बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हालात अभी नियंत्रण में नहीं है। हजारों लोग अभी भी जहां-तहां फंसे हुए है। हालातों की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे किया।
राजस्थान के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सुबह रवाना हुई थीं। वे पहले जालोर पहुंची। यहां उन्होंने हैलीकॉप्टर से सांचौर क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों से बचाव कार्यों व खाद्य सामग्री वितरण की जानकारी ली। इसके बाद वे जालोर से हैलीकॉप्टर से सिरोही पहुंचीं।
जयपुर लौटते समय उन्होंने हैलीकॉप्टर से ओवर फ्लो चल रहे जवाई बांध का दौरा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की निरन्तर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का पूरा सर्वे कर शीघ्र केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार बाढ़ से 300 करोड़ रुपए की 1060 किलोमीटर तक की सड़कें खराब हुई हैं। करोड़ों रुपए की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।