फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम राजे पहुंची बूथ, घर—घर जाकर दिया यह संदेश

Tue, 27 Jun 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता आरएएस की तर्ज पर विस्तारक की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय बूथ विस्तारक योजना का आगाज सीएम वसुंधरा राजे ने मंगलवार को यहां सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में किया। वे क्षेत्र के न्यू सांगानेर रोड स्थित विवेक विहार के वार्ड 29 में बूथ संख्या 176 पर पहुंची और यहां बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया। एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह उन्होंने घर—घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री भी बांटी। 
विज्ञापन


सीएम राजे के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और मेयर अशोक लाहोटी और शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन भी थे। गौरतलब है कि इस योजना के तहत प्रदेशभर में 47 हजार बूथों पर इतने ही विस्तारकों को भेजा गया है। ये विस्तारक 15 दिन बूथ पर रहेंगे और आरएसएस की तर्ज पर काम कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें