फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में नई आयुष्मान योजना शुरू, सीएम गहलोत ने की ट्रैक्टर रैली में हिंसा की निंदा

Sat, 30 Jan 2021 05:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की है। शनिवार को जयपुर में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने लाल किले में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसानों  अपनी मांगें शांतिपूर्वक रखना चाहिए। बीते 65 दिनों में किसानों ने जो संयम बरता वह प्रशंसनीय है। इससे पहले गहलोत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत की।

विज्ञापन

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार उपलब्ध होगा। इस योजना का लाभ राज्य के 1.10 करोड़ परिवारों को मिलेगा और लाभार्थी परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क करवा सकेगा।
विज्ञापन

सालाना 1800 करोड़ रुपये खर्च 

गहलोत ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर सालाना 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें से 80 प्रतिशत राशि राजस्थान सरकार देगी जो कि लगभग 1400 करोड़ रुपये बनता है जबकि बाकी 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। गहलोत ने कहा कि राज्य के अधिक से अधिक लोगों को फायदा दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्य के 1.10 करोड़ परिवारों को इसका फायदा मिलेगा यानी दो तिहाई जनता इसके दायरे में आ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना में सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना, 2011 के आधार पर लाभार्थियों का चयन किए जाने के कारण राज्य के करीब 59 लाख परिवार ही पात्र थे, लेकिन राजस्थान में विस्तृत रूप में लाई गई इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को भी जोड़कर कुल 1.10 करोड़ परिवारों को लाभ दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें