फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत का अनूठा अंदाज, अलाव देखकर बच्चे के पास बैठे, शिकायत पर 8वीं के स्कूल को 12वीं तक किया

Tue, 20 Dec 2022 08:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में अलाव तापते बच्चे को देखकर सीएम गहलोत वहां जाकर बैठ गए। इस दौरान सीएम ने बच्चों और महिलाओं से अपनत्व भरा संवाद किया। इसके साथ ही एक महिला ने स्कूल को लेकर शिकायत की तो सीएम ने तुरंत स्कूल को क्रमोन्नत कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे को दुलार करते सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अनूठा अंदाज देखने को मिला। यात्रा के दौरान सोमवार को सीएम गहलोत ने बच्चों के साथ अलाव तापा और बच्चों और महिलाओं से संवाद किया। अचानक मुख्यमंत्री को देखकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत जयसिंहपुरा फाटक के समीप किसान बद्रीनारायण मीना के मकान में राहुल गांधी का चाय के लिए इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सीएम को वहां एक बच्चा अलाव जलाकर तापते दिखा। बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भी उसके पास जा बैठे। इतने में वहां की महिलाएं और बच्चे भी वहां आ गए। सीएम ने बच्चों से अंग्रेजी स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा। इसी दौरान जब एक बच्चे ने एबीसीडी सुना दी। इस पर सभी ने तालियां बजाकर शाबाशी दी।


सीएम गहलोत से एक महिला ने आठवीं तक का ही स्कूल होने की बात कहकर दसवीं तक का स्कूल कराने की मांग की। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दसवीं तक का नहीं सीधे बारहवीं तक का स्कूल करते हैं। सीएम ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारी को स्कूल क्रमोन्नत करने के लिए कहा। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक घंटे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा को उच्च माध्यमिक स्तर का करने के आदेश भी जारी कर दिए।

 

विज्ञापन

महिलाओें और बच्चों से संवाद के दौरान सीएम गहलोत को कुछ महिलाएं घूंघट में दिखीं। इस पर सीएम गहलोत ने कहा कि गांवों में घूंघट अब भी चलता है क्या? इस पर एक महिला ने कहा कि हां चलता है। सीएम ने कहा कि आप क्यों नहीं लगाती। महिला ने कहा कि यह गांव उसका पीहर है इसलिए नहीं लगाती है। बाकि जो बैठी हैं वो उसकी भाभी हैं। इसलिए वो घूंघट करती हैं। इसके साथ ही सीएम ने महिलाओं से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें