हाल ही डॉक्टरों की हड़ताल झेल चुके प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में अब संविदाकर्मी और सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे एक बार फिर से व्यवस्था चरमरा गई है।
चिकित्सा विभाग सफाई ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 15 सालों से अस्पताल में ठेका निविदा पर लगे सफाईकर्मचारी नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि अस्पताल में ठेका प्रथा बंद करके सफाईकर्मीयों की सीधी भर्ती की जाए।
सफाईकर्मीयों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल परिसर में गंदगी और बदबू से मरीजों और उनके परिजनों का सांस लेना दूभर हो गया है वहीं गंदगी फैलने से लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।