मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़े नेता शुक्रवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करेंगे।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता मनोज मुद्गगल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्दोष किसानों को बर्बरतापूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके विरोध में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन शुक्रवार सुबह 11 बजे यूथ कांग्रेस कार्यालय, जयसिंह हाईवे बनीपार्क पर होगा।
मनोज मुद्गल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में जयपुर शहर के पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व मेयर, पार्षद एवं प्रत्याशी एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके अलावा जयपुर शहर के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, जयपुर के सभी ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्ष, कार्यकारिणी सहित, सेवादल, युथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष, पार्षद एवं प्रत्याशी तथा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।