फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआई की रिवॉल्वर से ही दिया गया वारदात को अंजाम, जानें कैसे...

Wed, 13 Dec 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस के सीआई पेरियापंडियान की मौत ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन


दरसअल सीआई पेरियापंडियान अपनी टीम के साथ आज सुबह पाली के रामपुरा के नजदीक एक गांव में चेन्नई की ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंचे थे। सीआई की टीम में चेन्नई पुलिस के सात जवान थे।

उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी का आरोपी नाथूराम जाट गांव के एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अपने परिवार के साथ छिपा हुआ। इसके बाद चेन्नई पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी। जिसमें पहले आरोपी नाथूराम के परिवार के साथ टीम के सदस्यों की जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में हुई नाकाबंदी

चेन्नई पुलिस सीआई
इसके बाद जब सीआई पेरियापंडियान नाथूराम को घसीटकर ले जाने लगे तो आरोपी ने सीआई की रिवॉल्वर निकालकर उन पर फायर कर दिया। जिसमें सीआई गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जैतारण के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, मौका पाकर आरोपी नाथूलाल जाट मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई। लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें