फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबाओं पर रेप के गंभीर आरोपों पर योग गुरु रामदेव ने ये कहा

Wed, 27 Sep 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए योगगुरु रामदेव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाबाओं पर रेप जैसे गंभीर आरोपों को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि साधु-संत चरित्र से बनता है। केवल कपड़ों से कोई संत नहीं हो जाता है। 
विज्ञापन


बाबा रामदेव आज अलवर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में पांच लाख से ज्यादा साधु-संत हैं और इनमें ज्यादातर पवित्र हैं। कुछ अपवाद स्वरुप हो सकते हैं। उन अपवाद स्वरुप साधुओं के कारण पूरे समाज को टारगेट नहीं करना चाहिए। 

बाबा रामदेव ने कहा कि जो ढोंगी साधु आड़म्बर और धर्म के नाम पर बहकाते हैं, उन्हें कभी प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधु में ढोंग, आडंबर और धर्म के नाम पर चमत्कार करने के गुण नहीं होते। कई बार लोग चमत्कार की उम्मीद करके ही बाबाओं को बिगाड़ देते है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अलवर में लगाएंगे कच्ची घानी तेल प्लांट

रामदेव के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम - फोटो : amar ujala
अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पूछे सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने  कहा कि प्रत्याशी का चयन पार्टी तय करेगी। 

बाबा रामदेव कहा कि उनका एक ही मकसद है कि भारत में विदेशी कम्पनियों के कब्जे को समाप्त किया जाए। अभी करीब 70 फीसदी मार्केट पर विदेशी कम्पनियों का कब्जा है। पतंजलि अपने सभी प्रोडक्ट्स का विस्तार भारत में कर स्वदेशी को बढ़ावा दे रहा है। 

रामदेव ने कहा कि अलवर जिले में कच्ची घानी तेल तैयार का प्लांट लगाया जाएगा और इसके साथ ही पशु आहार भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने पशु आहार में चार फीसदी यूरिया की मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यूरिया ज्यादा डालने से पशुधन पर संकट पैदा हो रहा है। ये दुधारू पशुओं के लिए बेहद खतरनाक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें