जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा रविवार को जयपुर आए। वे एक फैशन इंस्टीट्यूट में चल रहे फैशन इवेंट में भाग लेने आए थे।
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष ने कहा कि ऐसा नहीं कि फैशन आज या कल की बात है। यह करीब सौ साल पुराना व्यवसाय है , यह जरूर है कि अब इसे गंभीरता से लिया जाने लगा है। फैशन में जो बदलाव आ रहे हैं वो बड़ी तेजी से आ रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि लोगों को फैशन को लेकर समझ विकसित हो गई है।
मनीष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में भी फैशन को अहमियत दी जाने लगी है। अगर मौका मिला तो जयपुर में भी मैं अपना स्टोर खोलने की इच्छा रखता हूं।
उन्होंने कहा कि जहां तक बात फिल्म जगत की है, लोग उसके फैशन से इंस्पायर होते हैं, वह एक माध्यम है। जो लोगों तक फैशन सेंस को पहुंचाता है। समय के साथ ही फैशन सेंस, कपड़े और एसेसिरीज बदल जाती है। एक वक्त था जब दिलीप कुमार से लेकर राजकुमार तक फैशन के नाम थे। उनका अपना अलग स्टाइल था।