केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार राजधानी जयपुर के तीन छात्रों ने अपनी अपनी स्ट्रीम में 95 प्रतिशत से भी ज्यादा अंक हासिल कर बाजी मारी है। जयपुर के सुबोध पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कृतज्ञ अग्रवाल ने साइंस विषय में 97.40 अंक हासिल करते हुए टॉप किया है तो वहीं कॉमर्स में प्रसून्न अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए बाजी मारी है। आर्ट्स में जयपुर की ही विधि मित्रुका ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इस बार देशभर के 10,678 स्कूलों के 10,98,891 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयेजित की जाने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए थे।आपको बता दें कि छात्रों को सीबीएसई की मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के पांच प्वाइंट के आधार पर राहत दी गई है।
ऐसे जानें अपना रिजल्ट
अपना रिजल्ट जानने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
http://cbse.nic.in/ या http://cbse.nic.in/newsite/index.html