फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE:दिनभर इंतजार कराने के बाद शाम को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित

Sat, 03 Jun 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई ने शनिवार को 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए।  इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और देहरादून रीजन के नतीजे शनिवार दोपहर 1 बजे घोषित करने के बाद बोर्ड ने अजमेर रीजन के नतीजे शाम करीब साढ़े 5 बजे घोषित किए जिससे छात्रों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। अजमेर रीजन रीजन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और दादर नागर हवेली का परिणाम शामिल है।
विज्ञापन


इस बार अजमेर रीजन से करीब 1 लाख 78 हजार 769 विद्यार्थियों में से 1 लाख 66 हजार 786 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए और कुल परिणाम 93.30 फीसदी रहा। यह परीक्षा बोर्ड व स्कूल बेस्ड हुई थी जहां स्कूली परीक्षा यानि होमली एक्सामिनेशन का परिणाम 98.25 प्रतिशत रहा तो वहीं बोर्ड बेस्ड परीक्षा का परिणाम 89.77 फीसदी रहा।

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 179021 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 लाख 78 हजार 769 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से 1 लाख 66 हजार 786 स्टूडेंट्स पास हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू हुई थी। जिसमें इस बार देश-विदेश के कुल 19,85,397 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 10वीं के 8,86,506 और 12वीं के 10,98,891 विद्यार्थी थे। 10th का रिजल्‍ट भी मॉडरेशन पॉलिसी के तहत घोषित किया गया है।
विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए क्लिक करें 

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें