फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाहरगढ़ पहाड़ी से 500 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने निकले थे पांच युवक

Wed, 16 Nov 2022 02:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नाहरगढ़ हादसे में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम केबल के सहारे 500 फीट नीचे उतरी और युवकों को अलग-अलग जगह से रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
नाहरगढ़ पहाड़ी से गिरी कार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बुधवार रात एक स्कॉर्पियो नाहरगढ़ पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे में पांच युवक गाड़ी सहित पहाड़ी से नीचे गिर गए। जिनमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गिरने से तेज आवाज आई। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल और सिविल डिफेंस ब्रह्मपुरी थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हादसा नाहरगढ़ से नीचे उतरते समय हुआ। स्कॉर्पियो 500 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। घने जंगल और अंधेरे के कारण रेस्क्यू करना एक बड़ी चुनौती था लेकिन रेस्क्यू टीम 500 फीट नीचे केबल के सहारे उतरी और गाड़ी तक पहुंची। जिसमें दिनेश जाट गाड़ी में फंसा हुआ मिला। गाड़ी काटकर दिनेश जाट को बाहर निकाला गया।


ये घायल
हादसे में युवक देशराज की मौत हो गई। कोटपूतली निवासी 25 साल के दिनेश जाट, 22 साल के विक्रम कुमावत, 30 साल के संजय जाट और पैंतीस साल के यतेंद्र आर्य का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

तेज कार चलाने से हुआ हादसा

हादसे में घायल यतेंद्र आर्य ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ नाहरगढ़ गया था। वापस आते हुए गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इस दौरान नीचे उतरते समय वह दिनेश को बोल रहा था कि कार को धीरे चला। इसी दौरान कार असंतुलित होकर नीचे गिर गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें