फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी फेस्टः दुश्मन को इस पार ही नहीं, उस पार जाकर भी मार सकते हैं - राजनाथ

Fri, 09 Jun 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर में शुक्रवार को आयोजित मोदी फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नाम लिए बगैर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को इस पार ही नहीं, यदि जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब माहौल बदल चुका है। ये देश कमजोर नहीं रहा है। जो देश में गलत काम करने के लिए घुसेगा उसे कतई छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार हर स्थिति में जोरदार जवाब दे सकती है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान से आतंकी गलत तरीके से घुसकर भारत आए और हमारे सोते हुए 17 सैनिकों पर गोलियां चलाई थीं। इसका जवाब देते हुए हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया था। उन्होंने कहा कि दुश्मन को जवाब सीमा के अंदर ही नहीं सीमा से बाहर जाकर भी दिया जाएगा। अब भारत वो भारत नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं को और अधिक सुरक्षित करने का काम लगातार चल रहा है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश में गलत इरादे से कोई नहीं घुस पाए। देश को नुकसान पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और उसके साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें