उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में मतदान के दौरान छात्र छात्राएं
- फोटो : amar ujala
राजस्थान छात्रसंघ के नतीजों के बीच राजस्थान के उदयपुर जिले में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज मतदान किया जा रहा है। उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के चलते पूरे संभाग में छात्र संघ चुनाव की तिथि बदल दी गई थी। जिसके चलते सोमवार को उदयपुर सहित पूरे संभाग में छात्र संघ चुनाव हो रहे है।
संभाग के सबसे बड़े मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में पूरे प्रदेश के नेताओं की नजर रहती है। ऐसे में इस बार एबीवीपी ओर एनएसयूआई की सीधी टक्कर होने से छात्रसंघ चुनाव अहम हो गए हैं।