राजस्थान यूनिवर्सिटी की स्नातकोत्तर स्तर के कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा अपने दूसरे चरण तक पहुंच गई है। पहले चरण में 35 कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें छात्रों को ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब विवि ने पीजी प्रवेश के लिए परीक्षा तिथियों व उसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
विवि ने पीजी में प्रवेश के लिए अब परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 27 जून से तीन जुलाई तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया दस जून से शुरू हुई थी। परीक्षा के प्रवेश पत्र शनिवार को अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा में पास होने वालों को ही प्रवेश मिल सकेगा।