फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू की कट ऑफ सौ फीसदी के करीब, खालसा की कटऑफ SRCC से ज्यादा

Sat, 24 Jun 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रानिक्स की कट ऑफ 99.66
  • बीते साल इस कोर्स की कट ऑफ यहां 99 फीसदी थी
  • इसी कॉलेज ने राजनीति शास्त्र के लिए निकाली 99 फीसदी की कट ऑफ
  • बीकॉम, ईको व बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ में औसतन 0.25 से 1.75 फीसदी की गिरावट
  • खालसा की ईको ऑनर्स की कट ऑफ सब कॉलेजों में सबसे अधिक 98.25
विज्ञापन
डीयू कट ऑफ जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए जारी की गई पहली कट ऑफ एक बार फिर से लगभग सौ फीसदी के करीब पहुंच गई है। नॉर्थ कैंपस के गुरु तेग बहादुर खासला कॉलेज ने बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रिॉानिकस की कट ऑफ 99.66 फीसदी जारी की है।
विज्ञापन


बीते साल इस कोर्स की कट ऑफ यहां 99 फीसदी तक गई थी। इस कॉलेज की राजनीति शास्त्र की कट ऑफ सबसे अधिक 99 फीसदी है। सभी कॉलेजों की औसतन कट ऑफ पर नजर डालें तो बीकॉम, ईको ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 1.75 फीसदी तक की गिरावट हुई है।

डीयू अधिकारियों का मानना है कि हरियाणा, पंजाब के 12वीं केरिजल्ट व मॉडरेशन पॉलिसी का असर यह रहा है कि कट ऑफ का एक दो कॉलेज को छोड़कर ज्यादा ऊंचा नहीं गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन चार सालों बाद ऐसा हुआ है कि ऐसी वास्तविक कट ऑफ आई है। गुरु तेग बहादुर कॉलेज ने ईको ऑनर्र्स की कट ऑफ में नामी एसआरसीसी कॉलेज को भी पछाड़ दिया है। खालसा ने जहां ईको ऑनर्स में बीते साल के मुकाबले में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जबकि एसआरसीसी की ईको की कट ऑफ 97.75 फीसदी है।

खालसा कॉलेज की बीकॉम की कटऑफ एसआरसीसी से अधिक
दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज ने बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ भी सबसे अधिक रखी है। कॉलेज ने बीकॉम के लिए 98.25 फीसदी और बीकॉम ऑनर्स के लिए 98 फीसदी कट ऑफ जारी की है।

जबकि एसआरसीसी की बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 97.75 फीसदी है। खास बात यह भी है कि शिवाजी कॉलेज ने एसआरसीसी को ईको व बीकॉम की कट ऑफ में पछाड़ दिया है। इस कॉलेज ने दोनों कोर्सेज की कट ऑफ 98 फीसदी निकाली है।

डीयू की कट ऑफ लिस्ट पर नजर डालें तो कैंपस कॉलेजों में आईपी ने ईको की कट ऑफ 97.5, हिंदू ने 97.5, हंसराज ने 97.25, किरोड़ीमल ने 97.5, मिरांडा ने 97.25 और रामजस ने 97.5 फीसदी कट ऑफ जारी की है।

वहीं रामजस कॉलेज में केमिस्ट्री ऑनर्स में बीते साल के मुकाबले मेें दो फीसदी की गिरावट हुई है। लेडी श्रीराम कॉलेज में साइकोलॉजी की कट ऑफ सबसे अधिक 98.5 फीसदी गई है। खालसा में कंप्यूटर साइंस की बात की जाए तो सबसे अधिक इसी कॉलेज में कट ऑफ 98 फीसदी रही है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में कंप्यूटर साइंस ऑनर्स की कट ऑफ 100 फीसदी तक चली गई थी। कट ऑफ की खास बात यह भी है कि एससी-एसटी, ओबीसी केसाथ-साथ कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग से कट ऑफ जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें