अरावली हॉस्टल में अव्यवस्थाओं को लेकर स्टूडेंट्स ने शनिवार को फिर अपना गुस्सा जाहिर किया। स्टूडेंट्स की मांग है कि हॉस्टल वार्डन को हटाया जाए।
इस मांग को लेकर ये पहले भी वीसी सेकेट्रेट पर प्रदर्शन कर चुके है। शनिवार को ये स्टूडेंट्स वीसी सेकेट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। बाद में इन्होंने कुलपति से मुलाकात कर अरावली हॉस्टल में अव्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इनका आरोप है कि अरावली हॉस्टल के वार्डन डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान का व्यवहार गलत है। इन्होंने छात्रों से मारपीट करने और अपशब्दों का इस्तेमाल का आरोप लगाया। छात्रों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ता है। हॉस्टल में खाने और शुद्ध पानी तक की परेशानी है और ऊपर से गंदगी भी रहती है। कई बार वार्डन को बताया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।