राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक तरफ जहां कटऑफ जारी करने का दौर शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ छात्र सीटें बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। पहले चरण में जहां प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन जमा कर लिए गए, वहीं दूसरे चरण में कटऑफ जारी करना शुरू हो गया है। छात्रों ने मांग की है कि स्नातक प्रथम वर्ष की सीट्स बढ़ाई जाएं।
विवि के मुख्यद्वार पर सोमवार को छात्र जमा हो गए। छात्रों ने मुख्यद्वार पर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सीटें बढ़ाई जाएं। छात्रों का कहना था विवि हर साल सीटों में बढ़ोतरी करता है। इस बार इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया। सीटें बढ़ने के वंचित रहने वाले स्टूडेंट्स को भी विवि में प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा।