फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर में गड़बड़ी, छात्रों ने मांगे बोनस अंक

Thu, 15 Jun 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पेपर लीक प्रकरण के बाद बी.कॉम थर्ड ईयर के पेपर फिर से करवाए गए। उनमें से एक पेपर में गड़बड़ी के चलते दो प्रश्नों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब छात्र इन सवालों के लिए बोनस अंक देने की मांग करने लगे हैं। यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गुरुवार को भी बोनस अंकों की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान यूनिवर्सिटी में बुधवार को बी.कॉम थर्ड ईयर का एबीएसटी का पेपर हुआ। पेपर में दो सवाल जो की बीस बीस अंकों के थे, त्रुटिपूर्ण थे। छात्रों का आरोप है कि एक सवाल तो आउटऑफ सिलेबस आया और दूसरा सवाल केवल अंग्रेजी ने लिखा था, उसका हिन्दी में रुपान्तरण नहीं लिखा गया। ऐसे हिन्दी मीडियम विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेपर में सवालों की इस गड़बड़ी का विरोध करने वाले छात्रों ने बोनस अंकों की मांग की है। छात्रों का कहना है कि इससे छात्रों के परिणाम पर असर होगा। पहले ही छात्र पेपर लीक के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। उस पर से इस तरह की गड़बड़ी से परेशानी और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें