फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की दौड़: पहली कटऑफ जारी हो सकती है आज

Thu, 15 Jun 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रही दाखिले की दौड़ का पहला परिणाम आज शाम तक आ सकता है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पहली कट ऑफ जारी की जा सकती है। पहली कटऑफ स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इस कटऑफ के जरिए महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज, राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश मिल सकेंगे। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीट्स के लिए दूसरी कटऑफ निकाली जाएगी।

गौरतलब है कि एक जून से राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत आवेदन करने की प्रक्रिया दस जून तक चली थी। दस जून के बाद ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सके। तिथी बढ़ाने के लिए छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। पहली कटऑफ के लिए 15 जून तिथि तय की गई। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विश्वविद्यालय अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक कटऑफ जारीकर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें