रॉक मल्हार में प्रस्तुति देता बैंड
- फोटो : अमर उजाला
जगतपुरा स्थित ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में रॉक बैंड्स की धूम रही। यहां इंस्परेशन रॉक मल्हार कार्यक्रम के दूसरे संस्करण के तहत रॉक बैंड्स की टीमों ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों में बैंड्स ने अपने फ्यूजन्स से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में कई कालेजों की टीमों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इनमें जेज, रॉक, मेटल के साथ ही क्लासिकल रागों पर भी बैंड्स ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस प्रस्तुतियों से बैंड्स ने छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कैम्पस में डेमिगाड, ऊर्जा, स्किल, अगनीकुला, हार्ट स्नैचर, रॉक वैद जैसे बैंड्स ने अपनी परफोर्मेंस दी। प्रतियोगिता का फाइनल दस मार्च को गौरव टावर में आयोजित किया जाएगा।