राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य व अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2016 परीक्षा 27 व 28 मार्च को होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है।
परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर संभागीय जिला मुख्यालयों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह नौ से बारह बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रवेश पत्र https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline/admissionCard पर से डाउनलोड किए जा सकते है।
परीक्षार्थी को इस प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व मौजूद होना होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर कलाई घड़ी, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लाना प्रतिबंधित रहेगा।