राजस्थान यूनिवर्सिटी में इन दिनों स्टूडेंट्स पर परीक्षाओं का खुमार छाया हुआ है। विवि की परीक्षाओं को चलते करीब-करीब एक माह बीत चुका है। विवि में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अब इंतजार अपने परिणाम का है। विवि की ओर से परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियां भी साथ ही की जा रही है।
विवि के जानकारों की मानें तो इस बार विवि प्रशासन ने परीक्षा की शुरुआत के साथ ही परिणाम तय समय पर जारी करने की कवायद शुरू हो गई थी। इन तैयारियों का ही नतीजा है कि अप्रेल का दूसरा सप्ताह आते-आते परिणाम जारी होना शुरू हो जाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक बीएल गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक अगर सब सही रहा तो परीक्षा के परिणाम अप्रेल के अप्रेल महीने के पहले या दूसरे सप्ताह तक आ सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान विवि की स्नातक परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू हुई है। वहीं स्नातकोत्तर परीक्षाएं 23 मार्च तक शुरू हुई हैं।