फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : एमपीएड और बीपीएड मुख्य परीक्षा ऑनलाइन भरें फॉर्म, आखिरी तारीख 15 अप्रैल

Tue, 04 Apr 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
online exam
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मुख्य परीक्षा एमपीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2013-14 और 14-15), भूतपूर्व और बैक परीक्षा-एमपीएड प्रथम वर्ष (सत्र 13-14 और 14-15), एमपीएड प्रथम सेमेस्टर दिसंबर-2016 (सत्र 16-18), बीपीएड प्रथम वर्ष 2016 (सत्र 16-18) में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेशित छात्रों के परीक्षा फार्म पांच अप्रैल से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। सीसीएसयू की वेबसाइट पर इस संबंध में सरकुलर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।

फार्म और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म और परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित महाविद्यालय-संस्थान में जमा कराने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महाविद्यालय-संस्थान द्वारा परीक्षा फार्म को सीसीएसयू में जमा कराने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें