फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों की परीक्षा, 10 दिन बाद आएगा रिजल्ट

Sat, 17 Jun 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में बी.कॉम थर्ड ईयर के रिजल्ट का अब स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा।  दस दिन बाद यह परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान यूनिवर्सिटी में पेपर लीक प्रकरण के बाद बी.कॉम के पांच पेपर दोबारा करवाए जा रहे हैं। बी.कॉम के जो पांच पेपर निरस्त किए गए उनकी दोबारा परीक्षा 29 मई से शुरू करवाई गई, ये परीक्षाएं 21 जून तक चलेगी। इन परीक्षाओं का परिणाम 28 जून तक जारी कर दिया जाएगा। विवि ने परिणाम जारी करने के लिए खास तैयारियां भी कर रखी हैं।

गौरतलब है कि छात्रों ने पहले दोबारा परीक्षा करवाने का विरोध किया था। छात्रों के विरोध के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई थी।  छात्रों का कहना था कि पेपर लीक का खामियाजा बाकी छात्रों क्यों भुगते। पेपर दोबारा से होंगे तो परिणाम देरी से आएंगे। इसके बाद विवि ने जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें