केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों को मिलने वाले ‘सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप’ नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं।
छात्र जिन्हें वर्ष 2015 में छात्रवृत्ति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था और वह प्रथम नवीनीकरण के लिए नेशनल ई स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
उन्हें सत्यापन के लिए सीबीएसई को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 जुलाई तक जमा कराना होगा ताकि वर्ष 2016 छात्रवृति के प्रथम नवीनीकरण के लिए आवेदन को प्रक्रिया में लाया जा सके।