यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षा (यूजीसी नेट) का आयोजन आगामी 8 जुलाई को होगा।
सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) की पात्रता के लिए सीबीएसई की ओर से आयोजित यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार 6 मार्च से भरे जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। सूत्रों की मानें तो यूजीसी नेट की फीस 6 अप्रैल तक जमा करवाई जा सकती है। फीस सिंडिकेट, कैनरा या फिर आईसीआईसीआई बैंकों की विभिन्न शाखाओं में चालान द्वारा जमा कराई जा सकती है। डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।