फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PTET में 2.25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे

Sat, 13 May 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बीएड कोर्सेज में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। ये परीक्षा प्रदेश में 602 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें सवा दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

पीटीईटी समन्वयक प्रो. बीपी सारस्वत मो बताया कि पीटीईटी की परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। परीक्षा के लिए उड़नदस्ते भी तैयार किए गए हैं, जो परीक्षा पर पूरी नजर रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी परीक्षा सामग्री जिला मुख्यालयों पर भेजी जा चुकी है। किसी भी तरह की समस्या आने वाले पीटीईटी कार्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके लिए 0145- 2787083 और 7340610702  पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही बीए बीएड व बीएससी बीएड की प्रवेश परीक्षा 62 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब 32 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें