अलवर में शुक्रवार को गोमती देवी संस्था के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्रम एवं रोजगार मंत्री जसवंत यादव मौजूद थे। कार्यक्रम में अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव सहित किशनगढ़ बास प्रधान कृष्ण गुप्ता भी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर अलवर जिले में कार्यरत किसान क्लब संचालकों और नाबार्ड बैंक की ओर से सभी उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्थापना दिवस पर माता गोमती देवी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर जसवंत यादव ने सभी सम्मानित लोगों को कहा कि जीवन में समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज सेवी ही ऐसे व्यक्ति होते हैं, जो देश की दिशा और दशा को सुधार सकते हैं।