प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव परिणाम में जहां कुछ जगह निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़े हैं तो कुछ जगहों पर संगठन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। राजस्थान यूनिवर्सिटी और अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। अजमेर में तो तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है ।
जहां तक बात राजस्थान विश्वविद्यालय की है, चुनाव के परिणाम में निर्दलीय पवन यादव अध्यक्ष, एनएसयूआई की महिमा चौधरी उपाध्यक्ष, एनएसयूआई के मानवेन्द्र बुडानिया महासचिव और एबीवीपी की मनीषा मीणा, संयुक्त सचिव बनी हैं।
उधर, अजमेर के एमडीएस यूनिवर्सिटी में तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इनमें निर्दलीय मनीष पूनिया अध्यक्ष, नमीष जैन उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव हैं। वहीं एबीवीपी की नेहा महासचिव पद पर विजयी हुई है।
बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का कब्जा रहा। एबीवीपी के जयवर सिंह अध्यक्ष, कंचन उपाध्यक्ष, प्राची पुरोहित महासचिव, शोएब संयुक्त सचिव बने हैं।
उदयपुर के कृषि विवि में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के मणिराम जीते हैं। कोटा विवि में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के पिंकेश मीणा विजयी हुए हैं।