फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी में कूलर खराब, प्रदर्शन पर उतरे छात्र

Mon, 08 May 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
छात्रों को विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के बाहर सोमवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुस्तकालय प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि एक तरफ तेज गर्मी और लू ने लोगों का दम निकाल रखा है, वहीं विवि में छात्रों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। खास तौर पर विवि के केंद्रीय पुस्तकालय में जहां रोज सैंकड़ों छात्र पढ़कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं वहां के कूलर खराब हैं। छात्रनेता चेतना यादव ने कहा कि केंद्रीय पुस्तकालय में लगे कूलर खराब पड़े हैं। पुस्तकालय प्रबंधन को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यार्थी गर्मी में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें