फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कोचिंग चाहते है तो 31 मई तक कर सकते है एप्लाई

Mon, 15 May 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत आवेदन पत्र भरने की तिथि को 31 मई, 2017 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि जयपुर व कोटा में सभी वर्गों के 500-500 विद्यार्थियों को प्रति वर्ष अच्छे कोचिंग में आईआईटी, मेडिकल, आईआईएम एवं लॉ के पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। 

उन्होंने बताया कि इनमें 30 प्रतिशत स्थान सम्बन्धित श्रेणी की छात्राओं के लिए आरक्षित होंगे, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभागीय छात्रावासों में आवासरत छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि छात्रावासों में आवासरत छात्र-छात्रायें 31 मई, 2017 तक निर्धारित आवेदन पत्र से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र सम्बन्धित छात्रावास अधीक्षक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को जमा कराना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें