फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरयू में छात्रों ने कर दी ये गड़बड़, अब पड़ेगा भुगतना

Mon, 27 Mar 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान विवि की परीक्षाएं अभी खत्म भी नहीं हुई और चुनावों की सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। छात्र-छात्राओं के बीच अपनी पहचान अभी से बनाने की कवायद छात्रनेताओं ने शुरू कर दी है। इसी तरह की कवायद कुछ छात्रनेताओं को महंगी भी पड़ गई है।
विज्ञापन


विवि परिसर व उसके आस पास अपने पोस्टर लाने के मामले में इन चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इन छात्रों पर पोस्टर लगाकर परिसर को बदरंग करने का आरोप है। इन छात्रों के खिलाफ सम्पत्ति विरुपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इन चार छात्रों में अभिषेक, सत्यवीर सुरेंद्र व विक्रम नाम बताए जा रहे हैं।

दरअसल विवि में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी माहौल भी बनने लगता है। इसमें नए छात्र-छात्राओं को लुभाने के लिए छात्रनेता अपने पोस्टर बैनर विवि में और बाहर कई जगहों पर चस्पा कर देते हैं। इससे विवि व उसके बाहर की सम्पत्ति को गंदा करने की श्रेणी में लिया जाता है। इन छात्रों पर सम्पत्ति विरुपण के तहत मामले दर्ज किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें