दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने के आदेश के बाद अब स्कूल दूसरे तरीकों से अभिभावकों की जेब काट रहे है। हालत यह है कि अब नए सत्र से पहले होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए अभिभावकों से वह मोटी रकम वसूल रहे है।
यही नहीं कई स्कूलों ने तो एक साथ पूरा फीस ले लिया है लेकिन अभी फीस किस-किस मद में लिया गया इस बारे में अभिभावकों को नहीं बताया है। ओरिएंटेशन के नाम पर फीस वसूलने वालों में सबसे आगे है एपीजे स्कूल।
इस स्कूल के दो ब्रांच पीतमपुरा और साकेत दोनों स्कूल के प्रबंधन ने अभिभावकों से ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए 53000 हजार रुपये फीस के लिए है। इसके अलावा 700 रुपये सिक्योरिटी और 40 रुपये अन्य मदों में लिया है। अभिभावक अब इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम फीस की मोटी फीस को देखकर परेशान है।
अपने बेटे का दाखिला करा चुके अभिभावक निशांत कुमार (बदला हुआ नाम) ने बताया कि स्कूल ने उनसे सेशन शुरू होने से पहले होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए 53 हजार रुपये मांगें। यह सभी अभिभावकों से लिया गया है। उनके मुताबिक 700 रुपये सिक्योरिटी और 40 हजार अन्य मद में लिया। मगर यह किस-किस मद में लिया गया है यह नहीं बताया गया है।
दरअसल दिल्ली सरकार ने स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। इसके चलते दूसरे बड़े स्कूल इस बार एकमुश्त फीस ले रहे है मगर बढ़ी हुई उसका मद नहीं बता रहे है। हालांकि डीपीएस आरके पूरम्, वसंतकुंज और स्प्रिंगडेल जैसे स्कूल ने पुराने फीस ही अभिभावकों से लिया है। दूसरे-दूसरे मदों में स्कूल फीस ले रहे है।
नर्सरी एडमिशन डॉट काम के संस्थापक सुमित वोहरा के मुताबिक स्कूलों ने पैसे लेने के लिए नए तरीके इजाद किए है। सरकार ने स्कूल फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है इसलिए वह रोज नए-नए तरीके से अभिभावकों से फीस ले रहे है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर स्कूलों अभी तक एकमुश्त फीस लेने के बाद उसके मद नहीं बताएं है। इसके लिए स्कूलों ने अभिभावकों को अप्रैल पहले सप्ताह का समय दिया है।