रैम्प पर उतरी छात्राएं जीते पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
तेज म्यूजिक बीट्स, तालियों की गड़गड़ाहट और रैम्प पर आगे बढ़ते छात्राओं के कदम, यह नजारा था गवर्नमेंट वीमन पालिटेक्निक कालेज का। कालेज में सीनियर छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई।
इस पार्टी में मिस पालिटेक्निक 2017 प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता में कालेज के पांचों विभागों की छात्राओं ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे। इनमें आयुषी खंडेलवाल ने कास्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग की ओर से, कृति खंडेलवाल को कामर्शियल आर्ट विभाग की ओर से, दीक्षा रावत को मार्डन आफिस मैनेजमेंट की ओर से, कोमल शर्मा को टैक्सटाइल डिजाइन विभाग और मोनिका शर्मा ने ब्यूटी कल्चर विभाग की ओर से प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में कृति माहेश्वरी ने मिस पालिटेक्निक का खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा कई अन्य टाइटल्स भी छात्राओं को उनकी प्रतिभा के हिसाब से वितरित किए गए।