सजे धजे बच्चों ने दी मनोहारी प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
नन्हें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। किसी ने अकबर बीरबल की कहानी को पेश किया तो किसी ने अपने डांस से जमकर तालियां बटोरी। इस तरह के नजारे देखने को मिले भारतीय विद्या भवन के बालवाड़ी विभाग के 16 वें वार्षिकोत्सव में।
कायर्क्रम में बच्चों ने फिल्मी गानों पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। अपनी डांस प्रस्तुतियों में बच्चों ने सामाजिक संदेश भी दिए। प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने बताया कि मानवता का धर्म सभी धर्म समुदायों की सीमा से कहीं ऊपर है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी थे। लाहोटी का स्वागत भी बच्चों ने वैदिक मंत्रों के साथ किया। कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।