फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्कूलों के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे

Sat, 29 Apr 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
school students
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जनपद में विशेष अभियान चलाकर सभी स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आधार कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं है। अगर कहीं कोई शुल्क लेता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

    
ये निर्देश नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केशव कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध में स्कूल बार अपनी कार्य योजना तैयार करते हुए उसे तत्काल प्रस्तुत किया जाए। ताकि आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों की ड्यूटी लगा कर सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सके। 

उन्होंने कहा कि जनपद में सभी सेंटरों पर नए आधार कार्ड बनाए जाने का कोई भी शुल्क नहीं है। उसके लिए यदि कहीं पर शुल्क लिया जाता है ऐसे प्रकरणों में सीधे रिपोर्ट दर्ज करा कर कारवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

    
अपर जिलाधिकारी ने  बताया कि संशोधन करने के लिए कोई भी सेंटर इंचार्ज 25 रुपए से ज्यादा प्राप्त नहीं करेंगे और यह शुल्क अधिकतम यदि डेमोग्राफी और बायोमेट्रिक दोनों प्रकार के सुधार कराने की जरूरत पड़ी तो 50 ले सकते हैं। इसी प्रकार ब्लैक एंड वाइट प्रिंट निकालने पर 10 रु और कलर प्रिंट निकालने पर 20 रूपये का शुल्क सेंटर के माध्यम से लिया जा सकता है। इससे अधिक का शुल्क लेने पर संचालित सेंटर के विरुद्ध कार्रवाही की जाएगी। 

अपरजिलाधिकारी ने सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा ब्लॉक स्तर पर इस कार्य के लिए अपना कोई अधिकारी नामित कर दिया जाए ताकि निरंतर रूप से उनके द्वारा बच्चों के आधार कार्ड बनने की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत की जाए ताकि सभी बच्चों के निर्धारित अभियान के दौरान आधार कार्ड बन सकें। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नंदिनी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भीम सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें